केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना ही उद्देश्य : राजपाल

विनय महाजन। नूरपुर

भाजपा मनडल नुरपुर संगठन की एक बैठक आज जसूर के एक निजी राणा फार्म में संपन्न हुई। बैठक कि शिरकत कागड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राजपाल ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि राजपाल का स्वागत हिमाचल के वन मंत्री पठानिया व कागड़ा केसीसी बैंक के अध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने किया। बैठक का उद्देश्य आज कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत करना तथा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है।

सभी वर्ग के संगठन के सभी पदाधिकारियों को दी नसीहत। कैसे मिशन-2022को रिपिट करना है। मतभेद भूलाकर पार्टी संगठन व सरकार को मजबूत करना ही आज की बैठक का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा। पार्टी मजबूत होगी तथा सरकार मजबूत होगी मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे राकेश पठानिया व डॉ. राजीव भारद्वाज ने भी कार्यकर्ताओं को भी इस विषय में जागरूक किया।