रघुवीर सिंह बाली बने एआईसीसी के सचिव

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रघुवीर सिंह बाली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सचिव के पद पर नियुक्ति दी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की तरफ से पार्टी के महासचिव वेणुगोपाल ने की। रघुवीर सिंह बाली की नियुक्ति और उन्हें पश्चिम बंगाल का इंचार्ज नियुक्त होने पर नगरोटा बगवां कांग्रेस इकाई प्रसन्नता जाहिर करते हुए शीर्ष नेतृत्व, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है।

नगरोटा ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी, सभी कांग्रेस के अग्रिम संगठन जिनमें प्रमुख मान सिंह चौधरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, अरुण कटोच महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज, सुमित खन्ना ऑल इंडिया राजीव गांधी पंचायती राज, धर्म चंद उपाध्यक्ष, प्रतापचंद उपाध्यक्ष, चेयर पर्सन अंजना कुमारी, वाइस चेयरमैन ब्लॉक कांग्रेस ब्लॉक समिति अमित शर्मा, सभी संगठनों के प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस के पंचायत प्रधान, उपप्रधान, एनएसयूआई और युवा कांग्रेसी के सभी कार्यकर्ताओं ने रघुवीर सिंह बाली को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है।

प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाकर गाड़ेंगे जीत के झंडे : आरएस बाली

वहीं रघुवीर सिंह बाली ने अपनी इस नियुक्ति के लिए शीष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उनके ऊपर जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए वह कार्यकर्ताओं और जनता के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में हो रहे नगर निगम चुनावों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी।