रेनबो में हुआ जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा

जिला कांगड़ा जूडो एसोसिएशन के सौजन्य से जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

साथ ही कांगड़ा जूडो एसोसिएशन के प्रेजीडेंट नरेंद्र राणा, जिला कांगड़ा जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पुरुषोत्तम ठाकुर, चेयरमैन व ऑब्ज़र्वर डीएस चंदेल, टैक्नीकल ऑफिशियलज़ पालमपुर से संजय कुमार व नूरपुर से अजय, जूडो के पहले राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार ,जूडो के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी व हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन के सदस्य अमित शर्मा और बॉक्सिंग के जनरल सेक्रेटरी कैलाश शर्मा ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के रूप में शिरकत की ।

जूडो एसोसिएशन के प्रेजीडेंट नरेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि का पुष्पवृंद भेंट कर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में लड़कियों के प्री० जूनियर वर्ग में नूरपुर की प्रिशा ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 32 किलो भार वर्ग में पालमपुर की अलाइना शर्मा ने स्वर्ण पदक व रेनबो की यशिता कपूर ने रजत पदक हासिल किया।

सब जूनियर 40 किलो भार वर्ग में नूरपुर की श्रेया ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 40 किलो भार वर्ग में श्रेया ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 44 किलो भार वर्ग में रिया ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 52 किलो भारवर्ग में रेनबो की मन्नत नंदा ने स्वर्ण पदक, कैडेट लड़कियों के 44 किलो भार वर्ग में नूरपुर की नेहा ने स्वर्ण पदक व कसक ने रजत पदक हासिल किया।

वहीं, -40 भार वर्ग में रेनबो की अदिति ने स्वर्ण पदक व श्रेया ने रजत पदक और अंशिका ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट लड़कियों के 48 किलो भार वर्ग में अनन्या गुलियाल ने स्वर्ण पदक, कैडेट लड़कियों के 52 किलो भार वर्ग में नूरपुर की कार्मिका शर्मा ने स्वर्ण पदक व पालमपुर की आनंदी सूद ने रजत पदक हासिल किया। 57 किलो भारवर्ग में असकिनी ने स्वर्ण पदक तथा 78 किलो भारवर्ग में रिया मोहन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में आस्था सूदान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त लड़कों के 30 किलो भार वर्ग में रेनबो के अक्षय ने स्वर्ण पदक, अर्चित ने रजत पदक और विवान (पालमपुर) व खुशवंत (नूरपुर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सब जूनियर 35 किलो भार वर्ग में पालमपुर के सूजन शौर्य ने स्वर्ण पदक व शुभम शौर्य ने रजत पदक हासिल किया। -40 भार वर्ग में रेनबो के आलेख राणा ने स्वर्ण पदक, 40 किलो भार वर्ग में पालमपुर के ईशान शर्मा ने स्वर्ण पदक व रेनबो के रूद्र दीक्षित ने रजत पदक हासिल किया।

सब जूनियर के 55+ किलो भार वर्ग में शिवांश ठाकुर( नूरपुर) ने स्वर्ण पदक, कैडेट लड़कों के 45 किलो भार वर्ग में नूरपुर के अंशुमन ने स्वर्ण पदक व रेनबो के कार्तिक चौधरी ने रजत पदक हासिल किया। 55 किलो भार वर्ग में पालमपुर के सोहम जरियाल ने स्वर्ण पदक व रेनबो के अंशुल ने रजत पदक हासिल किया।

इसके अतिरिक्त कैडेट लड़कों के 66 किलो भार वर्ग में रेनबो के रोहन ने स्वर्ण पदक और पालमपुर के नवीश ने रजत पदक हासिल किया। -73 किलो भार वर्ग में रेनबो के अनुज शर्मा ने स्वर्ण पदक व 81 किलो भार वर्ग में आर्यन कपूर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त -100 भार वर्ग में विशाल पठानिया (नगरोटा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कार्यक्रम के चलते मुख्य अतिथि डॉ. छवि कश्यप द्वारा विशिष्ट अतिथिगण पुरुषोत्तम ठाकुर, डीएस चंदेल, सुशील कुमार, कैलाश शर्मा, संजय कुमार, अजय, नरेंद्र राणा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनका व्यक्तित्व का विकास होता है।

इसके उपरांत उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को मैडल, प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में जिला कांगड़ा जूडो के चेयरमैन व ऑब्ज़र्वर डीएस चंदेल ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना कीमती समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है।

साथ ही उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और मनोबल भी बढ़ता है।