रेनबो में अस्मिता इंटर जोनल वूमेन भारोतोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ

भारतीय भारोतोलन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय ओलपिंक संगठन के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

उज्ज्वल हिमाचल। नगरोटा बगवां

खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में 16 मार्च से 21 मार्च तक अस्मिता इंटर जोनल (राष्ट्रीय स्तरीय ) खेलो इंडिया वूमेन वेटलिफ्टिंग रैंकिंग सीनियर, जूनियर, यूथ प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। जिसमें भारतीय भारोतोलन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय ओलपिंक संगठन के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव, भारोतोलन संघ के जनरल सक्रेटरी आनंदे गोड़ा, हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के इंटरनेशनल रेफरी प्रदीप शर्मा, रेनबो ग्रुप ऑफ स्कूल दिल्ली व हिमाचल के डायरेक्टर जे.आर.कश्यप, रेनबो इंगलिश स्कूल जनकपुरी (दिल्ली) के प्रधानाचार्य सौरभ कश्यप, डीएम एचआरटीसी धर्मशला पंकज चड्डा, भारतीय भारोत्तोलन संघ के सीईओ रंजीव साहु व मीनाक्षी कश्यप ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश भरोतोलन संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व स्कूल के प्रधानाचार्य व वेन्यू डायरेक्टर डॉ. छवि कश्यप ने मुख्य अतिथि व भारतीय भरोतोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव को शॉल, टॉपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंटरनेशनल रेफरी प्रदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टॉपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल के डायरेक्टर जेआर कश्यप, रेनबो इंग्लिश स्कूल जनकपुरी के प्रधानाचार्य सौरभ कश्यप ने आंनदे गोड़ा, प्रदीप शर्मा, पंकज शर्मा, रंजीव शाही को शॉल, टॉपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

 इस राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य से किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के लगभग 250 महिला भारोत्तोलकों ने भाग लिया। एमटीओ व आईटीओ के सदस्यों ने प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विभिन्न राज्यों से आए भारोत्तोलकों के साथ रेनबो स्कूल की भारोत्तोलकों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान रेनवो स्कूल के प्रधानाचार्य व वेन्यू डायरेक्टर डॉ. छवि कश्यप ने मुख्य अतिथि अन्य गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों व उनके कोचों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के चलते मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप को भी राष्ट्रीय स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि वेट लिफ्टिंग हॉल का सपना वर्तमान में डॉ. छवि कश्यप के द्वारा पूरा किया गया। जिसका आने वाले भावी भारोत्तोलक लाभ उठाएंगे। उन्होंने बताया कि इस हॉल में राष्ट्रीय नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आज के दिन के महत्व और मूल्य के बारे में मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों के चेहरे की चमक साफ़ बता रही है कि वे सब इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कितने खुश हैं।

आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मिसाल कायम कर रही हैं

उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने भारतीय वेट लिफ्टिंग के अध्यक्ष सहदेव यादव, हिमाचल वेटलिफ्टिंग के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व उपाध्यक्ष डॉ. छवि कश्यप को भी इस प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीनियर वूमेन 45 किलोग्राम भार वर्ग से हुआ। जिसमें आकांक्षा व्यावहारे ने स्वर्ण पदक व 20 हजार नकत धनराशि, मोनी गोगोई ने रजत पदक 15 हजार, हिमांशी गुर्जर ने कांस्य पदक 12 हजार की नकत धनराशि, लीना देवतवाल को 8 हजार, कशिश को 6 हजार की नकत धनराशि प्रदान की गई।

 * जूनियर वुमेन 45 किलोग्राम भार वर्ग में

आकांक्षा व्यावहारे को स्वर्ण पदक व 15 नकत ,रेखा मोनी गोगोई को रजत पदक व 10 हजार हिमांशी गुर्जर को कांस्य पदक व 8 हजार तथा रोली वर्मा को 6 हजार व कशिश को 5 हजार नकत धनराशि प्रदान की गई।

 *  यूथ वूमेन 40 किलोग्राम भार वर्ग में

 श्रीपद श्रीजा ने प्रथम तथा अनामिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 * यूथ वूमेन 45 किलोग्राम भार वर्ग में

आकांक्षा व्यावहारे को स्वर्ण पदक व 1 हजार, खुशबू को रजत पदक व 8 हजार रोली वर्मा को कांस्य पदक व 6हजार रुपए तथा समृद्धि को 5 हजार की नकत धनराशि प्रदान की गई।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के अंत में हिमाचल प्रदेश भरोतोलन संघ के नेशनल रेफरी राजकुमार जम्बाल ने मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर जेआर कश्यप, प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप, सौरभ कश्यप व मती मिनाक्षी कश्यप का विशिष्ट अतिथि गण अन्य गणमान्य व्यक्तियों व विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया और हमारे भावी भरोतोलकों को आशीर्वाद देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलक्ष्य पर रेनबो स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर मधु चौधरी, अंकुश मेहरा व अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट नगरोटा बगवां

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें