राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर होंगे हिमाचल के नए राज्यपाल, हरियाणा भेजे बंडारू

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। जबकि बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा भेजा गया है। कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं तो कई स्थानों पर फेरबदल हुए हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक हरि बाबू कम्भमपति को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। अब तक मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे पीएस श्रीधरन को अब गोवा का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अब त्रिपुरा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैंस को झारखंड भेजा गया है।