राजनाथ सिंह बोले देहरा में सैंट्रल यूनिवर्सिटी भी बन गई, अब रमेश धवाला को जिताओ

राजनाथ सिंह ने लाभार्थियों से यह भी कहा कि इतना राशन देते हैं की आप उसको भी बेच रहे हो...

Rajnath Singh said Central University was also established in Dehra, now make Ramesh Dhawala win
जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ भी की, बोले जयराम ठाकुर के उपर कोई उंगली नहीं उठा सकता...

देहरा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर व देहरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। जयसिंहपुर जनसभा को जब राजनाथ सिंह संबोधित कर रहे थे तो जनता उनसे पीओके की डिमांड करने लगी। मुस्कुराते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि धैर्य रखिए। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां अपने संबोधन में यह भी कहा कि पहले विकास के पैसे दिल्ली से नीचे पहुंचने पर केवल 15 पैसे ही पहुंचते थे। लेकिन आज डिजिटल इंडिया के तहत 100 प्रतिशत पैसा सीधा खाते में पहुंचता है। हम आज आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में हम सभी प्रकार के उत्पाद अपने देश में ही बनाएंगे। रक्षा के क्षेत्र में भारत को मजबूत बनाया जाएगा।

मेक इन इंडिया एंड मेक फ़ॉर वर्ल्ड के तहत 401 रक्षा उत्पादों को दुनिया के किसी भी देश से नहीं लिया जाएगा। अपने ही देश में ये उत्पाद बनाए जाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां देहरा में भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला और जयसिंहपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह बोले देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी बन गई है। यहां उन्होंने जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर की भी तारीफ की। बोले जयराम ठाकुर पर कोई उंगली उठाकर नहीं कह सकता है कि उनके दामन पर कोई दाग हो। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ भी की। बोले जहां रक्षा का संबंध है आप आश्वस्त रहिए। भारत रक्षा मामले में आत्मनिर्भर बन गया है। अब हथियार भी भारत में बनता है। वहीं देहरा में राजनाथ सिंह ने कहा कि जो राशन आपको मिलता है उसे आप बेचते भी हो।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह करने वाली राजनीति नहीं करती। चरित्रार्थ राजनीति करती है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बजता है। आतंकवाद को मजबूती से कुचला जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना से निपटने के लिए भारत की सराहना अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर की। कांग्रेस ने आज तक केवल झूठ की राजनीति की।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में चला सुधीर शर्मा का जादू, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे लोग

राजनाथ ने कहा मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को एम्स और छह मेडिकल कालेज मिले। गरीब लोगों के आयुष्मान व हिमकेर योजना दी। हिमाचल वीरों की धरती है। मेजर सोमनाथ से लेकर कैप्टन बिक्रम बतरा का देश सदैव ऋणी रहेगा। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जो बोलती है वो करती है।

2014 के घोषणा पत्र को जमीन पर उतारा। यही कारण था कि 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की। 2019 के घोषणा पत्र को भी लागू किया जा रहा है। धारा 370 की बात हो या राम मंदिर की दृढ़ता के साथ पूरे किए। भारत आज आर्थिक दृष्टि से हो रहा मजबूत

भारत आज आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो रहा है और विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में शीर्ष तीन स्थानों पर पहुंच जाएगा। महंगाई जहां पूरे विश्व में तेजी से बड़ी है। वहीं हमारे देश में महंगाई केवल सात फीसद है। कोरोना संकट के दौरान पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। लेकिन प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में मजबूती से खड़ा रहा। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात को गंभीरता से सुना जा रहा है।

संवाददाता : अमित महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।