राकेश जम्वाल का सांसद प्रतिभा सिंह पर बड़ा वार, जानिए क्या मुद्दा

उज्ज्वल हिमाचल। मंडी

प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। इसके तहत प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के पुंघ में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक राकेश जंवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे और बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। राकेश जंवाल ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ेंः शाहपुर महाविद्यालय में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

मंडी सांसद प्रतिभा सिंह पर विधायक राकेश जंवाल ने बोला हमला

राकेश जंवाल ने मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव देखते ही उनके दौरे मंडी क्षेत्र में शुरू हो गए हैं लेकिन आपदा के समय वे क्षेत्र से नदारद रहीं। मंडी विश्वविद्यालय के दायरे कों घटाने के विषय पर आज तक सांसद प्रतिभा सिंह अपनी सरकार से बात नही कर पाई हैं। जबकि इस विश्वविद्यालय का मंडी क्षेत्र कि जनता के लिए कितना आवश्यक हैं शायद इसकी जानकारी प्रतिभा सिंह कों नही हैं। उन्होंने कहा कि सांसद फसली बटेरे की तरह चुनाव के समय मंडी में आएगी। इसका मंडी की जनता पुरजोर विरोध करेगी।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें