कांगड़ा जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, रमेश बराड़ बने अध्यक्ष

गहमागहमी के बीच चुनाव, स्नेहलता होंगी उपाध्यक्ष

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

लंबी गहमागहमी के बाद भाजपा ने कांगड़ा जिला परिषद पर अपना कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार बैठेंगे। भाजपा नेता रमेश बराड़ को अध्यक्ष चुना गया है जबकि स्नेहलता उपाध्यक्ष होंगी। सुबह से ही कांग्रेस और भाजपा के बीच अपने-अपने विजयी सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का ताना-बाना बुना जा रहा था लेकिन अंत में भाजपा प्रदेश की सबसे बड़ी जिला परिषद पर सिक्का जमा लिया।

डीसी कांगड़ा ने पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा समर्थित रमेश बराड़ को अध्यक्ष जबकि स्नेहलता को उपाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि  परिषद के सदस्यों को शपथ भी दिला दी गई है। इस मौके अध्यक्ष रमेश बराड़ ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया है। इस अवसर पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि यह भाजपा की नीतियों की जीत है। इसमें हर छोटे-बड़े कार्यकर्र्ता का सहयोग शामिल है।