PM मोदी को ये क्या बोल गईं प्रतिभा सिंह पढ़ें!

Read what Pratibha Singh said to PM Modi!

उज्जवल हिमाचल। जोगिंद्रनगर

भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। आज से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की हैं। कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पढाव में हैं। पिछले आठ साल से देश में है। इस यात्रा के दौरान मोदी कार्यकाल में जो भी देश विरोधी निर्णय हुए उनके बारे में लोगों को बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः जैसी राम को राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश का नियुक्त किया गया प्रदेश अध्यक्ष

नोटबंदी के परिणाम देश के सामने है। सरकार ने 2 करोड़ रोजगार दिए होते तो 16 करोड़ आज तक मिल गए होते। जनता के साथ वादाखिलाफी की गई है। कांग्रेस की आवाज को कहीं भी सुना नही जा रहा। संसद हो या विधानसभा हर जगह उन्हें अनसुना किया गया, जिसके बाद ही यह भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। हाथ से जोड़ो यात्रा अब 26 जनवरी से शुरू हो चुकी है। यह अभियान 26 मार्च तक चलेगा। यह अभियान ब्लॉक स्तर किया जा रहा है। प्रदेश की 3226 ग्राम पंचायतों को इसमें कवर किया जाएगा। यह अभियान किन्नौर, लाहुल स्पीति जैसे बर्फ प्रभावित क्षेत्र में मार्च में चलाया जाएगा।

संवाददाताः जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।