दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए रेखा चौधरी ने किया डोर टू डोर प्रचार

Rekha Chowdhary campaigned door to door for MCD elections
MCD चुनावों के लिए रेखा चौधरी ने किया डोर टू डोर प्रचार

दिल्लीः दिल्ली नगर निगम चुनावों के दौरान गोविंदपुरी के वार्ड नंबर 176 में कांगड़ा महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष रेखा चौधरी और सोशल मीडिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य फूल माला शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया एवं अधिक से अधिक वोट मांगने की अपील की।

यह भी पढ़ेंः शिमला में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

इन 10 दिनों के कार्यक्रम के दौरान दिल्ली नगर निगम के अलग-अलग भागों में जाने का मौका भी मिला। प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ दिल्ली चुनाव के बारे में चर्चा की गई एवं मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश एवं प्रचार में आए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ रात्रि भोज किया।

संवाददाताः ब्यूरो दिल्ली

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।