हिमाचल में विकसित होगा धार्मिक पर्यटक सर्किट: रश्मि धर सूद

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने रविवार को माता ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेका व पूजा अर्चना की इस मौका पर उन्होंने मंदिर के भीतर हजारों वर्ष पुरानी मूर्तियों के भी दर्शन किए। इस मौके पर विशेष ओलंपिक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष प्रशांत भसीन व उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं ।

रश्मि धर सूद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं। प्रदेश में धार्मिक पर्यटक सर्किट बनाया जाएगा इसके तहत सभी मंदिरों को आपस में जोड़ा जाएगा ताकि धार्मिक पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो । उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा उप चुनाव जीतेगी और अगली बार भी सरकार भाजपा की बनेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं।