रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

भातर सरकार द्वारा रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उप-सेना प्रमुख रणनीतिक कोर के कोर कमांडर रहे है। वह 2016 में भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वह सात बार चीन का दौरा कर चुके है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहले पूर्व सैन्य अधिकारी है, जो सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड के राज्यपाल बने है।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। उत्तराखंड की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य के 8 सितंबर को इस्‍तीफा देने के बाद, गुरुवार को उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।