यहां पर 147 पदों निकली नाैकरियां

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

बाजार नियामक सेबी अगले साल जनवरी और फरवरी में 147 वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि फेज-1 और फेज-II की ऑनलाइन परीक्षाएं क्रमशः 17 जनवरी और 27 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2020 है। दरअसल, COVID-19 की वजह से इन पदों के लिए आवेदन करने की समय सीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है।

7 मार्च को नियामक ने अपनी योजना के हिस्से के रूप में इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अधिकारी ग्रेड, (सहायक प्रबंधक) के लिए कुल 147 रिक्तियों के वास्ते कानून और साथ ही आईटी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और सामान्य प्रशासन के लिए अन्य अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए अधिसूचित किया गया था।

जनरल स्ट्रीम के लिए असिस्टेंट मैनेजर के 80 पद, रिसर्च स्ट्रीम के लिए 34 पद और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के लिए 22 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके अलावा, इंजीनियरिंग और आधिकारिक भाषा धाराओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए।