हिमाचल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने क्लस्टन में डाला वोट कांग्रेस की जीत का किया दावा

Senior Congress leader Anand Sharma casts his vote in Clusteron, claims victory of Congress

उज्जवल हिमाचल। शिमला

शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। हालांकि सुबह से ही शिमला में बारिश हो रही है बावजूद इसके मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। सुबह 10 बजे तक 13ः17 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी भराड़ी वार्ड के क्लस्टन में अपना वोट देने के लिए पहुंचे।

मतदान करने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि है और वे हर बार चुनावों में मतदान करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में शिमला के लोग काफी समझदार हैं। नगर निगम में अधिकतर कांग्रेस के ही महापौर और उपमहापौर रहे और इस बार भी कांग्रेस नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः अपनी ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ इंटक यूनियन ने बोला हल्ला

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरा कर रही है और नगर निगम के चुनावों को लेकर जो भी शहर की जनता के साथ वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पार्किंग पार्क स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। आनंद शर्मा ने शिमला नगर निगम चुनाव में अपनी जीत का दावा किया।

वही कर्नाटक चुनाव को लेकर आनंद शर्मा ने कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि हिमाचल से कांग्रेस की शुरुआत हुई है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो 2 करोड़ रोजगार देने और 15 लाख खाते में आने के लिए वादे किए थे उनका क्या हुआ है अब कर्नाटक के साथ देश की जाने का इनकी हकीकत जान चुकी है ओर लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। भाजपा कांग्रेस को कोसने की जगह बताए खुद कितने वादे पूरे किए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।