कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर साधा निशाना

कहा , महेंद्र सिंह ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर को सिखाया भ्रष्टाचार करना और झूठ बोलना,

उमेश भारद्वाज। मंडी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी जिला के पराशर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भ्रष्टाचार करना व झूठ बोलना सिखा दिया है।

जलशक्ति विभाग मे पाइपों की गुणवत्ता न होने पर सीबीआई जांच की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज मंहगाई, भ्रष्टाचार व घोटाले चरम सीमा पर है। उन्होंने घोटाले को लेकर जलशक्ति विभाग मे पाइपों की गुणवत्ता न होने पर सीबीआई से जांच की मांग की है। जयराम ने जलशक्ति विभाग मे महेंद्र सिंह का फोटो लगाया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभागों की होर्डिंग मे सीएम, राज्यपाल व मुख्य न्यायाधीश की फोटो लगाने के लिए कहा है। उन्होंने हाईकोर्ट से मांग की है कि कंटेंम्पट आफ कोर्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

 कांग्रेस सरकार आते ही प्रदेश में करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने चुनाव घोषणा पत्र की एक भी बात पूरी नहीं की है। जयराम ठाकुर ने कहा था कि भूमि अधिग्रहण मे 2 गुणा फैक्टर लागू करेंगे,लेकिन आज दिनतक वो भी लागू नहीं हो पाया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन सडक को बीच रास्ते मे टूलेन किया गया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में विकास के कार्यों को पूरा नहीं कर पाई है। कांग्रेस सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे तथा प्रदेश मे विकास के कार्यों को गति देगे।