हिमाचल : अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दस से बारह दिन पुराना लग रहा है, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के गुलेर जलरियां गांव में पौंग झील के किनारे शव देखे जाने पर मछुआरों ने स्थानीय पंचायत को सूचित किया, जिन्होंने इसके बारे में पुलिस थाना हरिपुर को सूचना दी।

चौकी प्रभारी रानीताल जगदीश चंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। महिला नेपाली मूल की लग रही है और इसने फूलदार कमीज पहनी हुई है तथा गले में लॉकेट पहना हुआ है। शव को देख कर ऐसा मालूम होता है कि 12 दिन पुराना है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू करके शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया।

डीएसपी देहरा ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments are closed.