रूस के हमले में यूक्रेन के सात लोगों की मौत, देश में आपातकाल की घोषणा

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग…
यूक्रेन के हालात पर विदेश मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। भारतीयों को निकालने के लिए आकस्मिक योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। हवाई क्षेत्र बंद होने को देखते हुए वैकल्पिक निकासी मार्गों को सक्रिय किया जा रहा है।

बाइडन ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात….

रूस के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं 7 के नेताओं के साथ कल बैठक करूंगा और संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगी एक साथ मिलकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। हम यूक्रेन और उनके लोगों को समर्थन और सहायता देना जारी रखेंगे।
रूस के आगे बेकार अमेरिका की सारी चाल

रूसी हमले में 7 लोगों की मौत…
यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

रूस पर लगे कड़े प्रतिबंध, यूक्रेन के विदेश मंत्री…
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि अब रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाते हुए दुनिया को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा दुनिया भर देश रूस को हर तरह से अलग.थलग कर दें और यूक्रेन के लिए हथियारए उपकरण वित्तीय और मानवीय सहायता प्रदान करें। अब यूरोप और दुनिया का भविष्य दांव पर है।