शनिदेव की आराधना से होता है जीवन धन्य

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

हर व्यक्ति चाहता है कि जीवन में शनि देव उस पर कृपा बरसाते रहें। शनि देव की क्रूर दृष्टि उन पर न पड़े। इसके लिए वे शनि को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। नियमानुसार पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन नियमित रूप से हर शनिवार शनि चालीसा का पाठ करने से ही शनि देव आपका बेड़ा पार लगा देंगे। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि विधिपूर्वक शनि चालीसा का पाठ करने वाले लोगों से शनि देव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, और उन पर खूब कृपा बरसाते हैं।
शनि देव की कृपा से व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। शनि देव को न्यायधीश की उपाधि दी गई  है। कहते हैं कि व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव की रखते हैं। ऐसे में शनि के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, सूर्यास्त के बाद शनि चालीसा का पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ घर में या मंदिर में उपाय स्वरूप दोनों समय किया जाए, तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।