जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव नहीं रहे

Sharad Yadav, former president of Janata Dal United, is no more
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव नहीं रहे

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुःखी कर गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था।

लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस में अस्पताल से रवाना हो गया है।

यह भी पढ़ेंः नादौन के एक परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, सरकार से मदद की लगाई गुहार

आज उनका पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न डीएलएफ आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शरद यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

संवाददाताः ब्यूरो डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।