जलशक्ति मंत्री रिज मैदान पर फहराएंगे तिरंगा

सादे समारोह में सेना की चार टुकड़ियां होंगी परेड में शामिल

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर झंडा फहराएंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कुछ ही देर के बाद समाप्त हो जाएगा। इस दौरान न ही जिला के सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होंगे और न ही स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियां। आज पुलिस जवानों की परेड की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसपी ओमापति जम्वाल रिज मैदान पर पहुंचे।

एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सूक्ष्म होगा। इसमे केवल चार टुकड़ियां भाग लेंगी, जिसमें दो पुलिस ओर दो होमगार्ड जवानों की टुकड़ियां शामिल होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी के मुहं पर मास्क लगे होंगे और उचित दूरी रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर को सेक्टर में बांटा गया है। हर जगह बैरियर, पेट्रोलिंग ओर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वाले कि एंट्री की जा रही है।