BREAKING : कुल्लू में चली गोली, एक जख्मी

शकुंतला ठाकुर। कुल्लू

जिला कुल्लू के चैकी गांव में गोली चलने का मामलासामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने यह गोली चलाई है। यह बोली टोपीदार बंदूक से चलाई गई है। इससे गांव से कुछ दूर पर एक कमरे में रह रहा व्यक्ति जख्मी हुआ है। उसके हाथ में दो छर्रे लगे हैं। एक शहर हाथ को चीर कर निकल गया और दूसरा हाथ की भीतर रह गया और जिसे चिकित्सकों ने ऑपरेशन के जरिए निकाल लिया है।

ऑपरेशन के लिए घटना के शिकार व्यक्ति को शुक्रवार को मंडी ले जाया गया था। घटना का शिकार व्यक्ति जम्मू का है और इलाके में दो साल से बतौर चिरानी काम कर रहा है। वह उस शेड के पास से पानी लेने जा रहा था और इसी दौरान धमाका हुआ और उसका हाथ छर्रे लगने से लहू लुहान हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।