लाहौल घाटी में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, तापमान में गिरावट

उज्ज्वल हिमाचल। डेस्क

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को येलो अलर्ट के बीच अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू काजा और शिंकुला दर्रा भी यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर और सिस्सू बर्फ से लकदक हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः पर्यटन नगरी डलहौजी में छाया अंधेरा, इंतजार में हुआ सवेरा      

वहीं  ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया  है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। शिमला में हल्के बादल छाए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें