लाहौल-स्पीति में आया बर्फ का तूफान, इस गांव पर गिरा हिमखंड

Snowstorm came in Lahaul-Spiti, iceberg fell on this village

उज्जवल हिमाचल। लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन हुआ है। आज दोपहर लाहौल स्पीति में पीर पंजाल की चोटी से हिमखंड गिरा। यह हिमखंड पट्‌टन इलाके में राशिल गांव के ऊपर गिरा, लेकिन बता दें कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ हैं। वहीं हिमस्खलन से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 1 बजे के आसपास पट्टन घाटी के राशिल गांव के ऊपर पीर पंजाल की पहाड़ी से बर्फीला तुफान आया जिसमें हिमखंड का बड़ा हिस्सा राशिल नाले में समा गया, लेकिन ग्लेशियर से उठा बर्फ का गुबार कई किलोमीटर दूर आसपास के गांवों तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः 1 लाख रोजगार व महिलाओं को हर महीने 1500 देने के लिए बनाई कमेटी!

जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोमदेव योकि ने बताया कि हिमखंड गिरने से किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लाहौल स्पीति में पहाड़ों से हिमखंड गिरने की घटना आम बात है।

संवाददाताः ब्यूरो लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।