CM सुक्खू की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे कुछ शरारती तत्वः अशोक हिमाचली

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने विरोधियों पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा है कि कुछ दिनों से शरारती तत्व मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। सोशल मीडिया में शरारती तत्वों द्वारा यहां तक कहां जा रहा है कि मुख्यमंत्री बीमार चल रहे हैं और अपने स्वास्थ्य की जांच व इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं।

तब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर किसी और को सौंपी जाएगी। हिमाचली ने बताया है कि खराब स्वास्थ्य को लेकर ना ही कोई आधिकारिक सूचना सरकारी और ना ही कोई किसी हेल्थ एक्सपर्ट ने ऐसा दावा किया है।

प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने उन लोगों को जोरदार फटकार लगाते हुए चेताया है कि ऐसी ओछी हरकतो से बाज आएं और घटिया राजनीति, सस्ती लोकप्रियता को हासिल करने के लिए झूठा भ्रामक प्रचार बंद करें।

प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को एक ही बीमारी 16 / 16 घण्टे काम करने और करवाने की है। हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी टीम प्रशासनिक अधिकारी व समस्त विभागों के कर्मचारी इस प्राकृतिक आपदा प्रबंधन में दिनरात जुटे हैं।

यह भी पढ़ेंः नालागढ़ में स्थापित किए जा रहे इथेनॉल प्लांट का ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता के दुख दर्द को सांझा करते हुए उसी वक्त कीचड़ में घुसकर, बर्फ और पहाड़ो में पैदल चलकर, घर-घर पहुंचकर, लोगों और पर्यटकों को बचाकर, सुरक्षित उनके घरों में भेजा। मौके पर तत्काल प्रभाव से स्वयं धनराशि और तरपाले दी है। सदियों में ऐसे महान पुरुष जनता के महानायक देखने को मुख्यमंत्री सुक्खू के रूप में मिलते है।

प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने डीजीपी और शिमला के एसपी संजीव गांधी से आग्रह किया है कि जो हमारे प्रदेश कांग्रेस सचिव बलदेव ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है और इस मामले के संबंधित जांच मांगी है उनके खिलाफ छानबीन करके उन शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई दोबारा हिम्मत ना करें और समाज में शांति और भाईचारा बना रहे।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी उन लोगों द्वारा दिए गए सोशल मीडिया में बयान की घोर निंदा करती है कि एक तरफ हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा चली हुई है और दूसरी तरफ सोशल मीडिया में घटिया मानसिकता को फैलाया जा रहा है। हिमाचल की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें