साेने के वायदा भावाें में आई गिरावट, चांदी भी नरम

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.34 फीसद या 231 रुपए की गिरावट के साथ 67,270 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.09 फीसद या 44 रुपये की गिरावट के साथ 46,794 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.41 फीसद या 281 रुपए की गिरावट के साथ 68,237 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.34 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.20 फीसद या 3.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.70 फीसद या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 25.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.34 फीसद या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 25.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।