हिमउत्थान द्वारा किसानों के लिए लगाया गया विशेष शिविर

एमसी शर्मा। नादौन

 

विकासखंड नादौन की बल्डूहक पंचायत के अंतर्गत बमनैहड़ गांव में सामाजिक संस्था हिमउत्थान द्वारा किसानों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान निंमों देवी ने की। हिमउत्थान ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह ने संस्था के कार्यों बारे जानकारी प्रदान की। वहीं रणबीर सिंह ने किसानों को मुर्गी पालन, बकरी पालन, सब्जी उत्पादन व सोलर एनिमल रिटेलर बारे विस्तृत जानकारी देते हुए उनके फायदे बताएं। शिविर के अंत में पंचायत प्रधान सरवण सिंह ठाकुर ने आए हुए मेहमानों व संस्था का आभार जताया।