राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत विशेष शिविर का किया गया आयोजन

एमसी शर्मा। नादौन

कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर स्थित धनपुर द्वारा नादौन की रैल पंचायत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांव से महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दैनिक खानपान व पोषण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करते हुए वैज्ञानिक डॉक्टर छवि ने अनुकूल भोजन व पोषण के बारे में बताया तथा कहा कि भोजन में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होने चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन हमारे शरीर को ऊर्जा, प्रोटीन, आवश्यक वस्सा, विटामिन व खनिज प्रदान करता है जो कि शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। डॉ रेखा डोगरा ने दैनिक भोजन में अनाज, दालें, हरी सब्जियां, दूध उत्पाद तथा फलों का संतुलित तौर पर समावेश करने की सलाह दी।

डॉक्टर चमन चौहान ने मौसमी सब्जियों व फलों के गुणों पर प्रकाश डाला तथा डॉ नवनीत जरियाल ने जैविक खेती के लाभ पर जानकारी प्रदान की। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रदीप कुमार ने स्वास्थ्य शरीर पर जानकारी देते हुए पोषक तत्वों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर है इसलिए मशरूम का समावेश अपने भोजन में अवश्य करें।