पेट ठीक रखने के लिए इन मसालो का करें इस्तेमाल

उज्जवल हिमाचल। डेस्क….

हमारे शरीर की 90 प्रतिशत इम्युनिटी हमारे पेट से निर्धारित होती है। हमारा पेट सही तो लगभग पूरा शरीर सही और कोई बीमारी परेशान नहीं कर सकती। फिर चाहे वह शरीर के किसी भी अंग से जुड़ी हो। उन मसालों के बारे में जानते हैं, जिन्हें हर मौसम में अपने खाने में प्रयोग करते हुए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है…

ये हैं वे मसाले

तेज पत्ता एक ऐसा मसाला है, जिसका प्रयोग सर्दी, गर्मी और बरसात जैसे तीनों मौसमों में कर सकते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ब्लड प्यूरिफिकेशन में सहायता करता है। साथ ही खाने का स्वाद और सुंगध दोनों को बढ़ाता है।

केसर

हमारे देश में केसर का प्रयोग मुख्य रूप से खीर बनाने और अन्य मिठाइयां बनाने में होता है। वहीं, केसर युक्त दूध पीने की भी परंपरा है। हमारे देश में केसर का उपयोग मुख्य रूप से कश्मीर में होता है। केसर बहुत महंगा स्पाइस है, इस कारण इसका प्रयोग बहुत सीमित मात्रा में होता है। लेकिन केसर सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

जावित्री में आयरन और कॉपर के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से ना केवल हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि हमारे शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की रिपेयरिंग भी जल्दी होती है। शरीर में रक्त संचार सही बने रहने से शरीर दिनभर ऊर्जावान रहता है।

लौंग

लौंग ऐंटिवायरस, ऐंटिफंगल और ऐंटिबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होती है। दाल-सब्जी-पुलाव आदि में इसका सीमित मात्रा में नियमित सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है। दूध और चाय में भी लौंग का सेवन किया जा सकता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करती है। साथ ही रेस्पोरेट्री डिजीज यानी श्वसन तंत्र से संबंधित रोगों से भी हमें बचाती है।