स्पीति की भूगौलिक परिस्थितियां पर्यटकों को करती हैं आकर्षित

उज्ज्वल हिमाचल। लाहौल-स्पीति
आइस हॉकी एसोसियेशन लाहुल स्पिति और रॉयल इन्फील्ड के संयुक्त तत्वाधान से आईस हॉकी कप 2024 और आईस स्पीड स्केटस का शुभांरभ आज आइस हॉकी रिंक काजा में किया गया। माइनस 20 के तापमान में यहां पर ये टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। एडीसी राहु जैन ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि को थंका पेंटिग देकर सम्मानित किया। वहीं आईस हॉकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति और रॉयल इन्फील्ड की ओर से भी मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया।
केहर सिंह खाची ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत 
इस मौके पर हिप्र राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये इस टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आना था लेकिन विधानसभा सत्र के चलते उन्हांेने मुझे जाने के आदेश दिए। प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बनी है। हमनें 10 गारंटियां प्रदेश की जनता को दी थी जिनमें से दो गारंटियां पूरी कर ली गई है। इसके अलावा अन्य गारंटियां आगामी चार सालों के भीतर पूरी कर दी जाएंगी।
स्पिति की भूगौलिक परिस्थितियां पर्यटकों को करती हैं अपनी ओर आकर्षित
उन्होंने कहा कि स्पिति की भूगौलिक परिस्थितियां यहां पर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हम स्पिति को इको टूरिज्म के तहत विकसित करेंगे ताकि यहां के लोगों को घर द्वार पर ही स्वरोजगार मिल सके। यहां की संस्कृति सदियों पुरानी है। यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को सहेज कर रखा है। आज जब भी प्रदेश में आईस हॉकी चर्चा शुरू होती है तो स्पिति की तरफ सबका ध्यान जाता है। स्पिति की पहचान अब आईस हॉकी के तौर पर हो रही है।
खेलें सर्वागीण विकास के लिए हैं आवश्यक 
उन्होंने कहा कि खेले जहां सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक है। वहीं पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक है। आज युवा पीढ़ी नशे की आगोश में जा रही है। नशे से दूर रहने के लिए खेलों की ओर रूख करना आवश्यक है। बेहतरीन खिलाड़ियों को  अंतराष्ट्रीय स्तर के मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश गांव से लेकर राज्य स्तर तक  आधारभूत ढांचा और अवसर मुहैया करवा रही है। अभी हाल ही मंे हुई आईस हॉकी चैम्पयिनशिप में हिप्र की टीम ने ब्रांज मैडल जीते है। वहीं अंडर 18 में सिलवर मैडल जीत कर इतिहास रचा है। इसके अलावा खेलो इंडिया में भी ब्रांज मैडल जीता है। मैं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले दलों को दस दस हजार और एक दल को पांच रूपए देने की घोषणा भी की।
स्पिति कप का पहली बार हो रहा आयोजन 
एडीसी राहुल जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्पिति कप का आयोजन पहली बार हो रहा है। रॉयल इन्फील्ड ने 23 लाख रूपए से अधिक की लागत के आईस हॉकी के उपकरण स्पिति के बच्चों के लिए दिए है। स्पिति में छह जोन बनाए गए है जहां पर एक महीने से अधिक बच्चों को बेसिक आइस हॉकी का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद इन्हीं से टीमें बनाई गई जोकि स्पिति कप में हिस्सा ले रही है। लोसर, हल, काजा, शिचलिंग, लालूंग और सगनम क्लब की टीमें शामिल है।
सांस्कृतिक दलों ने रंगारंक लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब तालिया बटोरी
कार्यक्रम में पिन, लालूंग और लोसर जोन के सांस्कृतिक दलों ने रंगारंक लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब तालिया बटोरी। स्पिति कप में पहला मैच शॅम जोन और तोद जोन के ब्यॉज श्रेणी में खेला गया । जिसमें  तोद जोन ने 5  गोल किए जबकि शम जोन एक भी गोल नहीं  कर पाई। वहीं स्पीड स्केटस अंडर 8, अंडर 12 , अंडर 16 और ओपन केटेगरी में दो दो खिलाड़ियों को चयन अगले राउंड के लिए हो गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें