लोकसभा की 4 और विधानसभा की 6 सीटों पर होगा कांग्रेस का पूरा कब्जाः अशोक हिमाचली

इस बार बागी और दागी नहीं चलेंगे

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली ने भारतीय जनता पार्टी पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए कहा है कि इस बार बागी और दागी नहीं चलेंगे। जो बागी लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामे हुए हैं वह कांग्रेस के नहीं हो सके, तो वह बीजेपी के सगे क्या होंगे। हिमाचली ने बताया है की कांग्रेस पार्टी ने इन लोगों को मान सम्मान, शोहरत और उम्र पेंशन लगाई है हाथ के निशान पर चुनाव लडा था और भारतीय जनता पार्टी को बहुत जल्दी लगी है कि कांग्रेस उम्मीदवार उतारने में देरी कर रही है। यह हमारा कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है प्रत्याशी कब उतारना है किसे उतारना है यह निर्णय कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देखना है।

कांग्रेस का वर्कर कांग्रेस के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और कांग्रेस विचारधारा और सोच यह है कि कांग्रेस का उम्मीदवार कोई भी हो जिसके पास हाथ का निशान होगा। वही हमारा कांग्रेस का उम्मीदवार होगा और हिमाचल प्रदेश की जनता, मतदाता, कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ के साथ है। इसी के चलते प्रदेश प्रवक्ता मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक हिमाचली ने दोहराया है कि लोकसभा की चारों और विधानसभा की 6 सीटो पर कांग्रेस का पूरा कब्जा होगा। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में एकजुट हैं। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे भाजपा मुद्दाविहीन पार्टी है। भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...