प्रदेश सरकार आए दिन कर रही देवभूमि को शर्मसार

विनय महाजन। नूरपुर

नुरपुर प्रदेश यूथ कांग्रेस की जिला कागडा यूथ कांग्रेस के महासचिव डां चिराग गुप्ता ने आज पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अगर भाजपा में कोई अनुभवी नेता सरकार चलाने में मुख्यमंत्री के पास नहीं है वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सरकार चलाने की नसीहत ले। वीरभद्र सिंह राज्य में छ बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस के नेता वीरभद्र सिंह का काफी मान सम्मान करते हैं।
हिमाचल प्रदेश के भाजपा सरकार की गलत नीतियां गुंडागर्दी और प्रशासन में पकड़ ना होने के कारण हिमाचल प्रदेश जो विश्व मानचित्र पर देवभूमि के नाम से जाना जाता है उसे शर्मसार कर रही है। हाल ही में कुल्लू में भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान हुई घटना जिसमें मुख्यमंत्री के सिक्योरिटी और एसपी कुल्लू के बीच हुई मारपीट यह दर्शाती है कि प्रदेश सरकार की प्रशासनिक पकड़ मजबूत भी नहीं है। मुख्यमंत्री के सामने केंद्रीय मंत्री के आगमन पर इस तरह की घटनाएं अगर घटित हो रही हैं तो मंत्री की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठाती है।

वहीं दूसरी ओर सरकार के एक मंत्री का मुख्य सचिव के साथ किए गए दुर्व्यवहार भी चिंता का एक विषय है इससे पहले भी प्रदेश में भाजपा के छुट भैया नेता विधायक और मंत्रियों के अधिकारियों को डराने धमकाने के कई मामले जनता सामने आ चुके हैं उधर अभी हाल ही में भाजपा सरकार के एक युवा विधायक की धर्मपत्नी जो हिमाचल में एक प्रशासनिक अधिकारी है उनके साथ मार पीट का मामला जनता की जुबान पर है।

युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध करती हैं कि उस विधायक के ऊपर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया जाए और तत्कालीन प्रभाव से निलंबित किया जाए। बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ” के नारे को साकार किया जाए व प्रदेश की बेटियों को इस तरह न दबाया जाए जो सरकार में महिला प्रशासनिक अधिकारी है। भाजपा ऐसी पहली सरकार है जहां पर महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। कैसी जनहितैषी सरकार हैं, जहां सरकारी अफसर आपस में लात घुसा चला रहे हो, कहीं मंत्री द्वारा अपना काम सही से कर रहे कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा हो।