बढ़ने लगा सुकेत व्यापार मंडल का कुनबा

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर के साथ व्यापारियों के जुड़ने और पंजीकरण करने का कुनबा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी हाल ही में 700 से ऊपर व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं। जिन्होंने सुकेत व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की है। वही पंजीकरण के इस अभियान को पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए सुकेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हर 10 दुकानों के ऊपर एक को-ऑर्डिनेटर की तैनाती कर दी है। को-ऑर्डिनेटर व्यापारियों से सीधे तौर पर रूबरू होंगे और उनका पंजीकरण करने के साथ ही उनकी समस्याओं से भी रूबरू होंगे।
  • 10 दुकानों पर 1-1 को-ऑर्डिनेटर की होगी तैनाती 
सुकेत व्यापार मंडल के संस्थापक एवं संयोजक सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी का कहना है कि व्यापारियों के पंजीकरण करने की यह मुहिम लगातार जारी है और व्यापारी सुकेत व्यापार मंडल से जुड़ने को खासे उत्साहित हैं और खुद की इच्छा से सुकेत व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल से मुखातिब हो रहे हैं और जल्द ही सुकेत व्यापार मंडल समस्त व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू होकर एक एजेंडा तैयार करके जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजेगा ताकि प्राथमिकता के आधार पर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
उन्होंने कहा है कि सुकेत व्यापार मंडल के इस व्यापक स्तर पर छिढ़े सदस्यता और पंजीकरण अभियान के दौरान विभिन्न जगहों पर मीटिंग  व्यापारियों के साथ जारी है और व्यापारी सुकेत व्यापार मंडल के साथ जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।  कहा कि आप अभियान 30 जून को पूर्ण होगा और उसके बाद सुकेत व्यापार मंडल पूरा मसौदा तैयार करके आगामी कार्यवाही के लिए हिमाचल व्यापार मंडल के समक्ष पेश करेगा।