विधानसभा सदन में पूर्व सरकार पर हमलावर हुए सुक्खू

उज्ज्वल हिमाचल । शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल विधानसभा सदन में पिछली सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि बिजली परियोजनाओं के मामले में हिमाचल के हित बेच दिए गए। जिससे आने वाली पीढ़ी को कुछ मिलने वाला नहीं है। हिमाचल की संपदा को लूट लिया गया। सीएम ने पांवटा के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी की ओर से प्रश्नकाल में उठाए गए सवाल के जवाब में यह बात कही। सीएम ने कहा कि हमने अपनी नीति में बदलाव किया। धौलासिद्ध, सैंज, लूहरी प्रोजेक्टों पर हिमाचल के हितों को सुरक्षित किया गया। इन्होंने तो जीएसटी भी माफ करवा दिया।

हमने बोला कि हम चार प्रोजेक्टों को खुद लेना चाहते हैं। यह धौलासिद्ध, लूहरी, सैंज और सुन्नी प्रोजेक्टों का मामला है। एसजेवीएन हाईकोर्ट में गया तो वहां से मिल बैठकर मामला सुलझाने को कहा गया। हम इसके लिए भी तैयार हैं। हम आपकी तरह हिमाचल को कर्ज के बोझ के नीचे नहीं लादेंगे। 75,000 करोड़ का कर्ज डाल दिया। 10 हजार करोड़ कर्मचारियों की देनदारियां हैं। हम प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। हम इन प्रोजेक्टों को लेंगे और चालू भी करवाएंगे। सभी नीतियों में बदलाव करेंगे।

यह भी पढ़ें:  सी एम सुक्खू ने आपदा प्रबंधन राहत कोष में दिया 51 लाख रुपए का चैक

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में यह भी कहा कि हम अब हर प्रकार के कट पर ध्यान दे रहे हैं। एमएलए फंड में भी कट लगेगा। तभी तो आपदा से हुए नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। मदद लेने के लिए नियत भी तो साफ होनी चाहिए। अगर पानी की बहाली हुई तो हमारे उपमुख्यमंत्री की वजह से है। अगर सड़कों की बहाली हुई तो इसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बहुत परिश्रम किया।

विपक्ष पर बरसे कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा रोहड़ू के कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गलतफहमी में न रहे। प्रदेश में आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। इसके लिए केंद्र से मदद अपेक्षित है। ब्राक्टा ने यह बात हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की केंद्र से सिफारिश करने के नियम 102 के तहत पेश प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कही।

ब्यूरो रिपोट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें