सुरेश कश्यप ने जिला के कार्यकारी अध्यक्षों की आज की घोषणा

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज जिला के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की, इसमें हीरालाल को जिला सुंदरनगर, विजय परमार को जिला शिमला और अरुण फलटा को जिला महासू का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस पार्टी के पास नेता, नीति और नियत की कमी: सुरेश कश्यप

इसके साथ ही हरप्रीत सिंह सैनी नालागढ़, मधु शर्मा देहरा और बृजेश लाल रामपुर को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेमराज गौतम को नालागढ़ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।