जिन्हें भगवान चुनते हैं, वही भगवान की कथा सुनते हैंःसंत प्रज्ञानंद

Those whom God chooses, they listen to the story of God: Saint Pragyanand
जिन्हें भगवान चुनते हैं, वही भगवान की कथा सुनते हैंःसंत प्रज्ञानंद

उज्जवल हिमाचल। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी उपमंडल के कोपडा गांव में राष्ट्रीय सन्त दंडी स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती का आगमन हुआ। गांव वासियों ने उनकी भव्य स्वागत किया। कौशल परिवार के सतीश व दीपक द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत का गुणगान स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती द्वारा किया जा रहा है।

श्री मद्भागवत कथा के चौथे दिवस स्वामी महामण्डलेश्वर प्रज्ञानंद महाराज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालू नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे। वहीं श्रद्धालुओं को मक्खन मिश्री और खिलौनों का प्रसाद भी बांटा गया।

यह भी पढ़ें : होली के त्योहार पर 8 मार्च को बंद रहेगा कांगड़ा बाजार


स्वामी प्रज्ञानंद ने बताया कि जिन्हें भगवान चुनते हैं, वही भगवान की कथा सुनते हैं। भगवान अपने हर कार्य के लिए कोई न कोई विशेष व्यक्ति को चुनते हैं। भाग्यशाली भक्त भगवान के पूजन अर्चना में शामिल हो पाते हैं। स्वामी प्रज्ञानंद ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कलियुग में भागवत कथा को ही एक मात्र साधन बताया गया है।

भागवत कथा को सुनकर मनुष्य वैकुंठ धाम पहुंचता है। कथा आयोजन कर्ता प्रीति कौशल ने बताया कि स्वामी द्वारा भव्य भागवत कथा की जा रही है, आज कृष्ण जन्म हुआ और श्रद्धालुओं ने कथा का खूब आंनद लिया। इस मौके पर महंत जसवीर दास, श्री श्री राधिका माँ, महंत भवनीत, फौजी बाबा आदि स्वामी के साथ उपस्तिथ रहे।

संवाददाताः पंकज शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।