शरण कॉलेज में तीन दिवसीय खेलों का हर्षोल्लास के साथ श्रीगणेश

Three-day sports started with enthusiasm in Sharan College

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में तीन दिवसीय खेलों का श्रीगणेश बड़े ही हर्षोल्लास से हुआ। कार्यक्रम का आगाज़ परेड की सलामी से हुआ। कार्यक्रम में आईएएस (एसडीएम) कांगड़ा नवीन तंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज पधारने पर कॉलेज प्रबन्धक एचके चाँद सैनी व चेयरमैन अंशुल सैनी ने उनका पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। तीन दिवसीय खेलों के दौरान शरण कॉलेज के प्रांगण में खो-खो, कब्बडी, मटका रेस, सैक रेस, 200 मी. रेस, 400मी. रेस, बालीबॉल, बास्केटबॉल तथा अन्य खेलें होंगी।

आज खेल के प्रथम दिन में एसडीएम नवीन तंवर ने कब्बडी के मैच से खेलों की शुरुआत की। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक सतत भाग है। खेल गतिविधियां मनुष्य के विकास तथा वृद्धि पर सीधे प्रभाव डालती है। इससे तन के साथ-साथ मन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल पुलिस ने पहली बार पकड़ी चिट्टे की इतनी बड़ी खेप

आगे उन्होंने कहा कि लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, परिश्रम की भावना भी उत्पन्न होती है जो छात्रों को अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में सार्थक सिद्ध होती है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकम में चारों सदनों की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी दी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने एसडीएम का कॉलेज पधारने पर धन्यवाद किया तथा छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें खेलों के महत्व से अवगत करवाया।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।