स्पूतनिक-वी की तीस लाख डोज तैयार, कोरोना के खिलाफ 91 फीसद सक्षम

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

कोरोना की सबसे ज्यादा कारगर वैक्सीन में से एक स्पूतनिक-वी का इंतजार अब खत्म होने जा रह है। कोरोना के उपचार में दुनिया की सबसे अधिक प्रभावशाली मानी जा रही स्पूतनिक-वी के तीस लाख डोज पेनेसिया बायोटेक द्वारा तैयार किए जा चुकी है। कंपनी द्वारा एक अरब वैक्सीन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। पेनेसीया बायाटेक पहली भारतीय कंपनी है जिसे स्पूतनिक वी के उत्पादन की अनुमति मिली है। रशियन डायरेक्ट ईनवेस्टमेंट फंड के माध्यम से कंपनी ने रूस से स्पूतनिक वी का एपीआई मंगवाया था।

सीडीएल लैब कसौली में सफल ट्रायल के बाद कंपनी ने उत्पादन शुरू कर दिया था। अब तक कंपनी द्वारा तीस लाख वैक्सीन तैयार की जा चुकी है। भारत में इस वैक्सीन के वितरण का कार्य डाक्टर रेड्डीज लैबोरेट्रीज द्वारा किया जा रहा है। डाक्टर रेड्डीज लैबोरेट्रीज काे अब तक तीस लाख वैक्सीन की सप्लाई दी जा चुकी हैए जो देश के विभिन्न हिस्सों सप्लाई कर रही है। पेनेसीया बायोटेक को एक अरब वैक्सीन उत्पादन की अनुमति दी गई है।

बताया जा रहा है कि शुरूवाती दौर में वैक्सीन की सप्लाई भारत को ही दी जाएगी। स्पूनिक वी की वायल भारत में 4900 रुपये में बिकेगी। एक वायल में पांच लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी। स्पूतनिक-वी की केवल एक वैक्सीन लगाई जाती है व यह कोविड-19 पर 91.6 फीसद तक प्रभावशाली है। भविष्य में बच्चों के लिए भी स्पूतनिक वी वैक्सीन का सकती है। फिलहाल इस दिशा में अनुसंधान कार्य जारी है।