कांगड़ा वृत में GST पर किया व्यापारियों को जागरूक

Traders taught to pay GST
व्यापारियों को सिखाया जीएसटी भुगतान करना

कांगड़ा : कांगड़ा के बहुतकनिकी संस्थान में जीएसटी जागरूकता पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सहायक आयुक्त राज्यकर एवं आबकारी कांगड़ा वृत विनोद कुमार व सहायक राज्य कर अधिकारी अशोक कुमार, रोहिनी गुप्ता समेत समस्त व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, व्यापार मंडल नगरोटा के अध्यक्ष नरेंद्र सपेहिया ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों को बताई।

इस कार्यक्रम द्वारा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जीएसटी के ऊपर पूरे हिमाचल में अलग अलग जिलों में एक दिन में इवेंट करके पांच हजार लोगों को शामिल करके रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की। इसी कड़ी में सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी कांगड़ा वृत-1 में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 150 व्यापारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेरोजगार युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की सभी समस्याएं सुनी व उन्हें आगे उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही। अधिकारियों ने जीएसटी में हुई नए बदलावों जैसे रिटर्न फाइलिंग जीएसटी की दरें नई सूचनाएं एवं परिपत्र व जीएसटी पोर्टल में हुए बदलाव में चर्चा की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि कांगड़ा में कई छोटे व्यापारी भी है जिन्हें जीएसटी भरने के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे व्यापारियों के लिए भी इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहने चाहिए। जिससे सभी व्यापारियों को जीएसटी दरें समझने में आसानी रहे।

यह भी पढ़ें : सड़क पर पलटा मिक्सचर, चालक सहित तीन घायल

नगरोटा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सपेहिया ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली ई-कॉमर्स साइटो पर भी लगाम लगाई जानी चाहिए। जिससे आम व्यापारियों के व्यापार में कमी ना हो। आजकल लोग बड़े शॉपिंग मॉल व ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट पर सस्ते सामान मिलने के कारण सामान खरीद रहे हैं। जिस कारण आम व्यापारियों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल्द ही बड़े शॉपिंग मॉल व ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइटों पर सस्ते सामान बेचने पर चालान किए जाएंगे।

संवाददाता- अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।