पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नि संतोष शैलजा को दी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा नप कार्यालय के बाहर  पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नि संतोष शैलजा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, नीतू दामिर, नप पूर्व अध्यक्ष व वार्ड नं 7 की  उम्मीदवार कोमल शर्मा, सनातन धर्म सभा के उमेश शर्मा, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, रमेश बराड़, मयंक महाजन, सुरेश छेछा, चन्द्र भूषण मिश्र, सतीश चौधरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।