सोलन में दो दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

Two day state level under-17 hockey competition organized in Solan

उज्जवल हिमाचल। सोलन

हॉकी क्लब सोलन की ओर से आज शनिवार को सोलन शहर के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर की 12 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 6 टीमें लड़कियों की और 6 टीमें लड़कों की हैं। वहीं प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से इस प्रतियोगिता में दो दिनों तक अंडर-17 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए हॉकी क्लब सोलन के सीनियर वौइस ने प्रेजिडेंट उमेश शर्मा ने बताया कि आज से सोलन में दो दिवसीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो रही है. इस प्रतियोगिता में अंडर-17 खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें 6 टीमें लड़कियों की और 6 टीमें लड़कों की भाग ले रही है।

यह भी पढ़ेंः अर्की क्षेत्र के इन गांव तक गैस सिलेंडर गाडी़ ले जाने की मांग

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना एवं हॉकी खेल को बढ़ावा देना है। वहीं क्लब की ओर से हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ठोडो मैदान में निशुल्क हॉकी कोचिंग भी दी जा रही है। जिसमें करीब 40 युवा निशुल्क कोचिंग ले रहे हैं।

कोचिंग देने के लिए एनआईएस क्वालीफाइड कोच को भी तैनात किया गया है। वहीं खिलाड़िओ ने बताया कि पढाई के साथ-साथ वह हॉकी खेल रहे हैं जिससे विकास भी हो रहा है और वह अपना समय सदुपयोग में ला रहे है उन्होंने कहा कि खेलने के कई फायदे है।

बात दें कि लड़कों की टीम में कंडाघाट अकादमी, नालागढ़, माजरा, आनदपुर  साहिब, सोलन हॉकी क्लब ए, बी और महिला वर्ग में कंडाघाट, नालागढ़, माजरा स्पोटस होस्टल, पडल हॉकी अकादमी जिला मंडी और सोलन की टीमें शामिल है।

संवाददाताः अमरप्रीत सिंह पुंज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।