अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति का वार्षिक समारोह नई दिल्ली में होगा आयोजित

Annual function of All India Gaddi Tribal Development Committee will be held in New Delhi
अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति का वार्षिक समारोह नई दिल्ली में होगा आयोजित

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
अखिल भारतीय गद्दी जन-जातीय विकास समिति (पंजीकृत) का वार्षिक समारोह (महोत्सव) 26-02-2023 को नई दिल्ली में होगा। समिति के वार्षिक कैलेंडर 2023 का अक्षय मरंटू महाप्रबंधक ने आज विमोचन किया। यह जानकारी श्रीकांत शर्मा राष्ट्रीय महासचिव ने एक प्रैस नोट से माध्यम से आज नूरपुर में दी।

यह भी पढ़ेंः राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सात दिवसीय शिविर का विधिवत शुभारंभ

अखिल भारतीय गद्दी जन-जातीय विकास समिति (पंजीकृत) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आज नुरपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अक्षय मरंटू, महाप्रबंधक मुख्य अतिथि ने समिति के वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन किया। सभी उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने समारोह (महोत्सव) 26 फरवरी 2023 को समाज सदन एंड्रयूज गंज नई दिल्ली में करने का निर्णय लिया गया।

गद्दी जन-जातीय समुदाय के उत्थान, कल्याण के बारे में एवं कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रमेश भारद्वाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविन्द्र मन्हास, धीरज कुमार, राम भरोसा, शिव कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष टुटानिया, संगठन सचिव केवल कुमार, सुरिंदर कुमार, राष्ट्रीय प्रचार सचिव सरवन जरियल, सहायक कोषाध्यक्ष, धर्म चन्द, भादुर सिंह, राष्ट्रीय सह-सचिव, बालकृष्ण शर्मा, राज कुमार, सहायक सह-सचिव, नरेन्द्र कुमार, सहायक संस्कृति सचिव राम किशोर, मुख्य सलाहकार विजय कुमार, गगन सिंह, गोपी राम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।