उज्ज्वल हिमाचल । चंबा
भरमौर -पठानकोट हाईवे पर गहरा के समीप सिन्धुवा नामक स्थान पर एक कार एचपी 38एफ 3699 अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मणिमहेश यात्रा से लौट रहे थे जोकि कांगड़ा के जसूर निवासी थे। मृतकों की पहचान चरणजीत और सुदेश के तौर की गई है।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत करने के बाद दोनों शवों को रावी नदी से निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में दो लोग स्वार थे जिनकी मौके पर जान चली गई। हादसे में शिकार हुए दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा में भेज दिया गया। इस संबंध में डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।