राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर एस बाली ने सचिवालय में संभाला पदभार

Vice President of State Tourism Development Board RS Bali took charge in the secretariat
राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर एस बाली ने सचिवालय में संभाला पदभार

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आर एस बाली को केबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमेन नियुक्त किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली ने आज सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

पूजा पाठ के बाद आर एस बाली ने पदभार ग्रहण किया। आर एस बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला का संतुलन बिठाने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ेंः गुरु द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

पदभार ग्रहण करने के बाद आर एस बाली ने अलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
जो कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है। हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषयज्ञों व मीडिया की राय ली जायेगी।

जहाँ भी पर्यटन की संभावनाएं होंगी, वहां विकसित किया जायेगा। कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा है। हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाशी जाएगीं।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।