मंदिर खुलेंगे तो कैसे करेंगे दर्शन, वीडियो रिलीज

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा श्री बृजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट ने कांगड़ा गर्ल्स के सौजन्य से आज एसडीम कार्यलय कांगड़ा में एक वीडियो रिलीज किया गया। जिस वीडियो में दर्शया गया है अगर कोरोना वैश्विक महामारी के चलते कांगड़ा बृजेश्वरी खुलता है तो किस तरह से एतिहात बरतते हुए मंदिर में दर्शन होंगे। गौरतलब है कि कांगड़ा गर्ल्ज द्वारा सामाजिक कार्यो को लेकर समय समय कई ऐसी विडियो बनाई गई है जिसमे लोगों को जागरूक करने के लिए कई संदेश भी दिए है। बता दें कि अभी तक मंदिर खोलने के लिए सरकार द्वारा कोई भी निर्णय नही लिया गया है, लेकिन जब भी मंदिर खुलता है इससे पहले ही कांगड़ा प्रशासन ने अपनी तरह से पूरी तैयारियां कर ली है।

  • एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल ने की वीडियो रिलीज 

एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल ने कहा कि सरकार प्रशासन बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोलती है, तो दर्शनों के लिए आने वाले लोगों को मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेनिटाइज किया जाएगा और उन्हें मंदिर के भीतर मैटलडिक्टर द्वारा जांच करके प्रवेश करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी मंदिर खुलेगा कांगड़ा गर्ल्ज द्वारा बनाई गई वीडियो नेहरू चौक में लगी एलईडी दिखाई जाएगी, जिससे श्रद्वालुओं को कोरोना संबंधित एतिहात कैसे रखे उसमें आसानी होगी। एसडीएम कांगड़ा ने कहा कि अगर सरकार प्रदेश के मंदिरों को खोलने की इजाजत देती है, तो श्रद्धालुओं को कम संख्या में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए माता के दर्शन करवाए जाएंगे। मंदिर के भीतर और बाहर उन्हें मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मंदिर के भीतर नारियल व खुला प्रसाद ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि माता की पिंडी के दर्शन दूर से ही करवाएं जाएंगे और श्रद्धालुओं को न तो तिलक लगाया जाएगा और न ही उन्हें माता का प्रसाद दिया जाएगा।

  • एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल के आईडिए से तैयार की वीडियो 

कांगड़ा गर्ल्ज के डायरेक्टर बॉबी ने कहा कि इस वीडियो को तैयार करने का जो आईडिया था वो यह एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल का था। जिसे वीडियो शूट कांगड़ा गर्ल्ज ने एक दिन में ही कर लिया गया। बॉबी ने कहा कि इस वीडियो को तैयार करने के लिए मन्दिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पुर्णतय हमारा सहयोग दिया। वीडियो को पूरी तरह से तैयार करने के लिए पांच दिन लगे। वीडियो में बताया गया है कि सरकार द्वारा जारी निदेर्शो का पालन करते हुए माता के दर्शन कैसे होगें। बॉबी ने कहा कि इस वाडियो को तैयार करने के लिए उनके साथ उनकी सहयोगी अक्षिता, सुनेहा व दिक्षा ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कांगड़ा के एसडीम जतिन लाल, नगर परिषद अध्यक्ष कोमल शर्मा, नप पार्षद अशोक शर्मा मंदिर अधिकारी विजय सांगा मौजूद रहे।