- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

बिलासपुर जिले के विकास ठाकुर ने पास की मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा

Must read

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर
बिलासपुर जिले के कल्लर निवासी 23 वर्षीय विकास ठाकुर ने मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। उन्होंने यह परीक्षा वर्ष 2021 में दी थी। इसका परिणाम शनिवार को आया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में 68 दिनों बाद सुलझा सीमेंट विवाद

इसे पास करने वाले विकास ठाकुर सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। विकास ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा आठवीं तक की पढ़ाई कल्लर में लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल से की थी तथा इसके बाद +2 की पढ़ाई मिनर्वा स्कूल घुमारवीं से की थी।

विकास ठाकुर ने बीएलएलबी आनर्स की पढ़ाई यूआइएलस पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की तथा एलएलएम की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की। विकास ठाकुर के पिता नंदलाल ठाकुर कल्लर में ही दुकान करते हैं जबकि माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं। विकास ठाकुर के बड़े भाई विशाल ठाकुर ने भी एलएलबी की है।

विकास ठाकुर ने वर्ष 2021 में पंजाब यूनिवर्सिटी में एलएलएम एंट्रेस टेस्ट में देश में पहला स्थान हासिल किया था तथा इसी वर्ष एआइएलइटी टेस्ट में 13वां स्थान हासिल किया था। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सिलेक्शन सिविल जज जूनियर डिविजन के लिए हुआ है।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: