हिमाचल के विकास ठाकुर को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Himachal's Vikas Thakur will get Arjuna Award today
हिमाचल के विकास ठाकुर को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड

हमीरपुर: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। आज शाम 4 बजे बेहद गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्‍हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। आज अर्जुन अवार्ड लेकर दो दिन बाद विकास सात फेरे लेंगे।

विकास ठाकुर दो दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे। विकास ठाकुर लुधियाना की डाक्टर प्रीति के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगे। दोनों लुधियाना में विवाह के बंधन में बंधेंगे। प्रीति पंजाब में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हो रही है। कुछ समय पहले ही इनकी सगाई हुई थी व अब शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह खबर पढ़ेंः ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों पर चलेगा शिक्षा विभाग का डंडा

5 दिसंबर को वह टौणी देवी स्थित अपने पैतृक गांव पटनोण में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे तथा प्रीतिभोज (धाम) भी देंगे। शादी में दूल्हा व दुल्हन के परिवार व रिश्तेदार शामिल होंगे। पांच तारीख को परिवार के सदस्‍यों सहित गांव के लोग व रिश्‍तेदार समारोह में शामिल होंगे।

लुधियाना से लेकर दिल्ली और गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है। वहीं लोग विकास व उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार के सदस्‍यों का कहना है विकास आगे भी इसी तरह गांव, जिला, देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

विकास मौजूदा समय में लुधियाना में रहते हैं। लेकिन उनका पैतृक गांव हमीरपुर जिला के टौणी देवी में स्थित है। विकास ठाकुर भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं। वायुसेना में नौकरी के साथ वह देश के लिए खेलते भी हैं।

संवाददाताः ब्यूरो हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।