सत्ता के बल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमका रही भाजपा : विक्रमादित्य

विधायक की सीएम से मांग, आरोपियों पर की जाए कार्रवाई

उज्जवल हिमाचल। शिमला

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह अपने नेताओं को अपनी हद में रहने को कहें। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग प्रदेश में लोगों को डराने धमकाने का प्रयास कर रहें है और सत्ता के बल पर आंतक फैलाने की जो कोशिश कर रहें है उसे सहन नही किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उनके चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण में भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। उनके कार्यकर्ताओं को देख लेने व जान से मारने तक कि धमकियां तक दी जा रही है।

  • गाली-गलौच करने और जान से मारने की खुली धमकी देने की आलोचना

विक्रमादित्य सिंह ने भलोह पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर के साथ शिमला भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर द्वारा गाली-गलौच करने और जान से मारने की खुली धमकी देने की आलोचना करते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की तानाशाही और धमकियां सहन नहीं कि जा सकती।

  • सुरक्षा का पूरा जिम्मा प्रशासन के साथ सरकार का भी

उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने सभी लोगों की चिंता है और उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा उनका और प्रशासन के साथ सरकार का भी है। विक्रमादित्य सिंह ने इस संदर्भ में राजेंद्र ठाकुर द्वारा पुलिस में दी गई उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए दोषी को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है जिससे उनके क्षेत्र में किसी भी तनाव से समय रहते बचा जा सकें।