महिला ने एक साथ 10 बच्‍चों को दिया जन्‍म

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

दक्षिण अफ्रीका के नौ में से एक प्रांत गोटेंग की एक महिला ने दस बच्‍चों को एक साथ जन्‍म देकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है। अब तक ये रिकॉर्ड माली की हलीमा सिसे के नाम था जिसने पिछले माह माह नौ बच्‍चों को एक साथ जन्‍म दिया था। एक साथ सबसे अधिक बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। 37 वर्षीय सिथोले ने इन बच्‍चों को प्रिटोरिया के अस्‍पताल में जन्‍म दिया है। सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्‍म दिया है। सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टीलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था। प्रिटोरिया न्‍यूज का कहना है कि 29 सप्‍ताह के गर्भ के बाद उसने इन बच्‍चों को जन्‍म दिया है। आईओएल न्‍यूज ने इसको अपने वैरिफाइड अकाउंट से ट्वीट भी किया है।

सिथोले के पति Teboho Tsotetsi ने प्रिटोरिया न्‍यूज को बताया कि वो इसको लेकर काफी भावुक है और बेहद खुश भी है। खुशी के मारे वो कुछ कह नहीं पा रहा है। टेंबिसा के अपने घर पर Teboho Tsotetsi कि वो अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर काफी हैरान था। हालांकि उसने ये कहा कि कुछ रीति रिवाजों को निभाने की वजह से उसने इस खबर को बाद में उजागर किया था। उसने बताया कि डॉक्‍टरों ने इससे पूर्व सिथोले की जांच के दौरान इस बात की संभावना जताई थी कि वो एक साथ छह बच्‍चों को जन्‍म दे सकती है। लेकिन उसके बाद हुए स्‍कैन में कुछ और ही दिखाई दिया।

सिथोले ने बताया कि वो भी अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर शुरुआत में काफी हैरान और परेशान थी। शुरुआती दिनों में ये कााफी मुश्किल भी था। वो कफी कमजोर महसूस करती थी। उसके लिए सबकुछ काफी मुश्किल हो रहा था। उसने बताया कि शुरुआती दिनों में वो इसको लेकर जहां परेशान थी वहीं बाद में वो इसकी आदी हो गई थी। बाद में उसको कोई दर्द भी नहीं होता था, लेकिन ये काफी मुश्किल जरूर था। उसने बताया कि वो भगवान से दुआ मांगती थी कि बच्‍चों के जन्‍म के समय वो उसकी मदद करे और उसके बच्‍चों को सही सलामत रखे। उसने बताया कि वो अब काफी खुश है।

एक रिटेल स्‍टोर मैनेजर ने बताया कि जब सिथोले को दस बच्‍चों के बारे में पहली बार पता चला था तो वो इसको लेकर काफी परेशान थी। लेकिन उसने उसे समझाया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि उसके ज्‍यादा बच्‍चे हुए तो भी वो दो या तीन ही होंगे, इसे अधिक नहीं। उसने बताया कि शुरुआत में उसने डॉक्‍टरों के कहे का भी विश्‍वास नहीं किया था, लेकिन जब उसने स्‍कैन देखा तब जाकर उसको विश्‍वास हुआ। सिथोले ने ताया कि बच्‍चों के जन्‍म से पहले वो यही सोचा करती थी कि उसके गर्भ में इतने बच्‍चे कैसे आए और वो कैसे जी सकेंगे। कैसे बाहर आएंगे। कहीं उनके सिर आपस में न जुड़े हों। लेकिन उसके डॉक्‍टर ने उसको विश्‍वास दिलाया कि सब कुछ ठीक ठाक है।