हिमाचल विधानसभा चुनाव में 142 महिला बूथों पर महिला पुलिस कर्मी होंगी तैनात

पोलिंग बूथों में हिमाचल के 27 हजार पुलिस जवान और अधिकारी मोर्चा संभालेंगे।

Women police personnel will be deployed at 142 women booths in Himachal assembly elections
हिमाचल विधानसभा चुनाव में 142 महिला बूथों पर महिला पुलिस कर्मी होंगी तैनात

डेस्कः हिमाचल विधानसभा चुनाव में 142 महिला बूथों पर सिर्फ महिला पुलिस कर्मचारियों की ही तैनाती होगी। हिमाचल के कुल 7881 पोलिंग बूथों में हिमाचल के 27 हजार पुलिस जवान और अधिकारी मोर्चा संभालेंगे। अति संवेदनशील और कुछ अन्य बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती होगी। केंद्रीय पुलिस बलों की 25 कंपनियां हिमाचल पहुंच गई है। हर बूथ पर पांच से सात पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने और बाहरी राज्यों से प्रतिबंधित शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए और कंपनियां बुलाई जानी है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में 65 कंपनियों की सेवाएं ली गई थीं। इस बार विधानसभा चुनाव में 67 कंपनियां बुलाई जानी प्रस्तावित है। एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। कुल मिलाकर केंद्रीय पुलिस बल के करीब साढ़े छह हजार जवानों की चुनाव के दौरान सेवाएं ली जानी है। निर्वाचन विभाग की ओर से इन जवानों की तैनाती पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं और मतदान केंद्रों पर होगी।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।