शाहपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

Women protest against the rising prices of gas cylinders in Shahpur
शाहपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस की महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लॉक शाहपुर के सुधेड़ में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया के आदेश से कांग्रेस नेत्री सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने गैस सिलेंडर रख कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के इन फैसलों पर लगी मुहर

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला। प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया ने कहा कि एक-एक करके सभी चीजों के दाम बढ़ाकर केंद्र की मोदी सरकार लोगों पर महंगाई का बोझ लाद रही है।

पेट्रोल डीजल की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं और अब सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। वहीं सुनीता ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ दिया है। इस अवसर पर चंचला, पूजा, सावित्री, नीमा, व्यासा, सरोज, वीना, सोमा, सपना, पूजा, आरती आदि कई महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी।

संवाददाताः मनीष कोहली

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।